फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सिरफिरे ने किशोरी को मारी गोली

सिरफिरे ने किशोरी को मारी गोली

Mon, 28 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे ने किशोरी को मारी गोली
दुबिहा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महुआरी उर्फ अफलेपुर गांव में सोमवार की सुबह एक सिरफिरे युवक ने बिना किसी बात के पड़ोस की एक किशोरी को गोली मार दी। गोली किशोरी के आंख के पास लगी। मौके पर पिस्टल छोड़कर घायल किशोरी को उसकी मां के साथ खुद हमलावर युवक ही उपचार के लिए बलिया ले गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल बरामद कर लिया गया है। पिस्टल फौजी की है, जो युवक के हाथ में आ गई थी। उसको खोलकर देख रहा था। इसी दौरान गोली चल गई, जो किशोरी को लग गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि महुआरी उर्फ अफलेपुर गांव निवासी विमली देवी की पुत्री रेनू और चंदा (15) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे घर में बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक बोलेरो से वहां पहुंचा। घर के अंदर आया और पिस्टल निकालकर कहा कि गोली मार दूंगा। दोनों बहनें कुछ समझ पातीं इससे पहले ही चंदा को लक्ष्य कर गोली चला दिया। गोली उसकी आंख के पास लगी। इससे वह लहू-लुहान होकर गिर पड़ी। बड़ी बहन रेनू शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर बगल में छप्पर में मौजूद मां विमली दौड़कर मौके पर पहुंची। हमलावर युवक आनन-फानन में मां और एक अन्य व्यक्ति के साथ बोलेरो से चंदा को उपचार के लिए बलिया ले गया। घबराहट में उसने पिस्टल मौके पर ही छोड़ दिया। लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी। पुलिस ने बड़ी बहन रेनू से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद पिस्टल को कब्जे में ले लिया। रेनू ने बताया कि पड़ोसी युवक घर में आया और गोली मार दूंगा कहते हुए गोली चला दिया, जो छोटी बहन चंदा के आंख के पास लगी। बाद में हमलावर युवक ही मेरी मां और एक अन्य व्यक्ति के साथ बोलेरो से घायल बहन को उपचार के लिए बलिया लेकर चला गया। हमलावर युवक गांव के ही सेना के एक जवान का वाहन चलाता है। पिस्टल भी उसी जवान की है, जो इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed