फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चाकू से महिला व राड से किशोरी को किया घायल

चाकू से महिला व राड से किशोरी को किया घायल

Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
चाकू से महिला व राड से किशोरी को किया घायल
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में सोमवार की सुबह देवर और भाभी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान देवर ने चाकू से वार कर भाभी और लोहे की राड से मार कर भतीजी को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देेेने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

इलाके के तियरी गांव निवासी लाल बहादुर गुप्ता की माने तो उसकी पत्नी समुंदरा देवी (50) और उसकी पुत्री दृष्टि गुप्ता (15) सोमवार सुबह घर के पास चारा मशीन में पशुओं के लिए चारा काट रहीं थी। इसी बीच उसके देवर रामप्रवेश ने लोहा की राड से मार कर दोनों को वहां से भगाने लगा। इस पर जब समुंदरा देवी ने मारने का उससे कारण पूछा तो देवर ने उस पर चाकू से वार कर दिया। समुंदरा के बाएं हाथ में चोटें आई। पुत्री को भी लोहे की राड से पैर पर मारा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घायल के बेटे सुनील कुमार ने कहा कि मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जाएगी। चाकू मारने की बात गलत है। लोहे के राड से वार किया गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed