फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला,  रिपोर्ट दर्ज
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता के चाचा ने बुधवार की देर शाम पति, सास और ननद के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के चाचा दिनेश कुमार राय निवासी गौरा थाना सुहवल ने आरोप लगाया कि मेरी भतीजी प्रज्ञा राय की शादी 2014 में इसी थाने के ढढ़नी निवासी स्व. तारकेश्वर राय के बेटे सुनील राय के साथ हुई थी। ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। साथ ही विवाहिता को मारते-पीटते भी थे। इसकी सूचना भतीजी ने मोबाइल से परिवार के सदस्यों को समय-समय पर दी। उसने बताया कि उसके पति सुनील राय, सास श्रीकांती देवी तथा ननद शीला राय आए दिन मारने-पीटने की धमकी देते हुए कहते हैं कि तुम अपने मायके से दस लाख नगद और एक बाइक लेकर आओ, नहीं तो घर से निकालने के साथ ही तुमसे हमेशा के लिए संबंध विच्छेद कर लूंगा। इसे लेकर आए दिन घर में कलह होता था। कई बार मायके पक्ष के लोग बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना चाहे, लेकिन पटरी पर नहीं ला सके। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित विवाहिता प्रज्ञा राय के चाचा दिनेश कुमार की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के पति सुनील कुमार राय, सास श्रीकांती राय और ननद शीला राय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed