{"_id":"59d27ef14f1c1bb8538b56fd","slug":"121506967281-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर बालिकाओं के साथ हुआ था गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के बाहर बालिकाओं के साथ हुआ था गैंगरेप
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बालिकाओं के साथ बीते शनिवार को गांव के ही पांच युवकों ने बंधक बना पूरी रात बलात्कार किया। घटना उस समय घटित हुई थी, जब दोनों बालिकाएं मेला देखकर रात को घर लौट रहीं थी। इस मामले में पहले ही दिन दो आरोपी पकड़ लिए गए थे। सोमवार को तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैँगरेप में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बालिकाएं शनिवार की शाम गांव की चट्टी पर दशहरा का मेला देखने के लिए गई थी। देर शाम वापस घर लौटते समय गांव के ही दो युवकों ने उन्हें घर छोड़ने की बात कह अपनी बाइक पर बैठा लिया। लेकिन दोनों बालिकाओं को वे गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां पहले से तीन और युवक मौजूद थे। सभी युवकों ने मिलकर दोनों बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें पूरी रात बंधक बनाए रहे। भोर में दोनों बालिकाओं की हालत बिगड़ने लगी। यह देख वह उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए।
दूसरे दिन रविवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों बालिकाएं किसी तरह घर पहुंची। उन्होंने अपनी आपबीती घर वालों को बताई थी। इस पर परिवार के लोगों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सोमवार को बालिकाओं का मेडिकल मुआयना कराया गया है। दो आरोपी दीपक और पिंटू को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सोमवार को गांव के बाहर भाग रहे कल्लू को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। अब भी फरार दो आरोपी लक्ष्मण और अखिलेश राजभर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुुताबिक पकड़े गए आरोपियों को पास्को एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में चालन कर दिया गया है। बताया कि पूछताछ में गिरफ्त में आए आरोपियों ने कुबूल किया कि पांचों युवकों ने गांव के बाहर सिवान में दोनों बालिकाओं के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया।