फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने गोली मारकर युवक को घायल किया

बदमाशों ने गोली मारकर युवक को घायल किया

Sun, 17 Feb 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने गोली मारकर युवक को घायल किया
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-यूसुफफुर मार्ग पर गंगौली चकरोड के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाके के डाही गांव निवासी अंगद सिंह का पुत्र वीर प्रताप सिंह उर्फ भीम गांव निवासी कृष्णाकांत के साथ बाइक से किसी काम से गंगौली बाजार में आ रहा था। बाइक को कृष्णकांत चला रहा था। जैसे ही वह गांव के चकरोड के पास पहुंचा, वहां पहले से दो बाइकों पर खड़े पांच लोगों ने बाइक को रोक दिया। जबतक भीम कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसे लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली भीम के दाहिने पैर के घुटने में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई। घायल के परिवार के साथ ही ग्रामीण भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। घायल भीम की तहरीर पर चंदन यादव, शीपू यादव, निशित यादव, श्रवण राम, खेसारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि घायल भीम का बड़ा भाई सोनू सिंह डाही के ग्राम प्रधान जयप्रकाश राम की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed