फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शातिर चोर व लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शातिर चोर व लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शातिर चोर व लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से अजीत उर्फ कौआ को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि अभियुक्त संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे और चोर हैं। अभियुक्तों के खिलाफ गाजीपुर और वाराणसी में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अजीत उर्फ कौआ फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है। क्राइम ब्रांच प्रभारी राजीव सिंह और प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव की टीम ने घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शहर कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी अजीत उर्फ कौआ, काजीटोला निवासी गोलू चौधरी, फुल्लनपुर निवासी मनीष कुमार बिंद और नवाबगंज निवासी सुभाष बिंद बताया।
विज्ञापन

अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पल्सर बाइक फुल्लनपुर से चोरी की थी। डीएम आवास के पास एवं पेट्रोल पंप गोराबाजार तथा लाल दरवाजा से तीन महिलाओं की चेन खींची थी। चेन के टुकड़ों को गुड़मंडी में विजय वर्मा नामक स्वर्णकार को 14 हजार में बेचा था। 30 अक्तूबर की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के नौकापुरा लंका में एक मकान में चोरी की थी। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चौदह सौ नकद, चोरी की बाइक, एक लैपटाप, दो लूटी गई सोने की चेन, एक गैस सिलेंडर, एक कंबल, एक सेट बूफर साउंड सिस्टम, 16 पीस ग्वालियर शूटिंग का पैंट-शर्ट, एक सूटकेस, एक साड़ी बरामद किया। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी विजय वर्मा को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed