{"_id":"5b86dafe42c792463d4adae2","slug":"11535564542-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में युवक की मौत
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सुबह उसका जल प्रवाह कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए श्मशान घाट पर पहुंची और शव की तलाश शुरू करा दी।
ऐटा जिले के सिद्धूपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी परशुराम का पुत्र देव प्रकाश मिश्रा (35) दिल्ली में दर्जी का काम करता था। वहां पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन निवासी उसके परिचित ने अपनी भतीजी सुमित्रा राजभर से नौ साल पहले उसकी शादी कराई थी। शादी के बाद देवप्रकाश ने गांव में स्थित जमीन बेचकर रामपुर में मकान और दुकान बनवाया। सात माह से वह यहीं दुकान में सिलाई का काम करता था। सोमवार की रात संदिग्धावस्था में उसकी मौत हो गई। सुबह ससुराल के लोगों ने आनन-फानन में नगर से श्मशान घाट पर उसका जल प्रवाह कर दिया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने 100 पुलिस को इसकी सूचना दी थी कि ससुराल के लोगों ने देव प्रकाश की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन में जुट गई। श्मशान घाट पर शव की तलाश शुरू करा दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों के दी है। शव की तलाश की जा रही है। बताया कि पूछताछ में मृतक के ससुर के लोगों ने बताया है कि देव प्रकाश की तबियत खराब चल रही थी। दवा चल रहा था। कल अचानक हालत ज्यादा खराब हो गई, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। रात में घर पर उसकी मौत हो गई। उसके दो बच्चे भी हैं। एक चार वर्ष और दूसरा सात वर्ष का। गांव वालों ने मुझे और बेटी को फंसाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी है।