{"_id":"59a8497e4f1c1b42738b4925","slug":"11504201086-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ हजार लेकर भागा पड़ोस का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साठ हजार लेकर भागा पड़ोस का युवक
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर -4 में बुधवार की देर रात पड़ोस के ही एक युवक बगल में ही रहने वाले संतोष जायसवाल के घर में घुस गया। डिब्बा में रखा 60 हजार रुपया लेकर फरार हो गया।
पीड़िता विभा देवी ने बताया कि बुधवार को उनके पति संतोष जायसवाल अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। रात में वह अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। इसी बीत रात करीब तीन बजे उसे अपने घर में किसी के होने की आहट हुई। इस पर उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि घर के बगल में रहने वाले पड़ोस का ही एक युवक मौजूद था। उसे देखते ही मैने चिल्लाना शुरू किया। मेरी आवाज सुनकर मेरे बच्चे भी जग गए। जब हम लोगों ने युवक को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो वह घर में बने सीढञी के रास्ते अपने घर में भाग गया। उसके जाने पर मुझे चोरी की आशंका हुई तो मैंने उसी समय अपना बैग इत्यादि चेककिया तो देखा कि डब्बे में रखा 60 हजार रुपया गायब थे। मेरे शोर मचाने पर मोहल्लेवासी एवं पास-पड़ोस के लोग जग गए, जिन्हें मैंने सारी बातें बताई। सुबह जब इस घटना की जानकारी मेरे पति को हुई, तब उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है, लेकिन पीड़ित की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।