{"_id":"59a30ceb4f1c1bde7d8b489b","slug":"11503857899-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटना में छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटना में छह लोग घायल
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खजुहां गांव में रविवार को दो पक्षों में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
एक पक्ष के सुनील बिंद और दूसरे पक्ष के हर्षनारायण यादव के बीच लंबे समय से जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुबह दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दूसरे पक्ष के हर्षनारायण ने एक पक्ष को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इस पर एक पक्ष के सुनील बिंद ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। बाद में ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर फिर से मामला शांत हो गयया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच सुनील ने यह बात अपने घर वालों को बताई। इसके बाद उनके घर वाले उलाहना लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। अभी कुछ कह पाते कि पुन: दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाओं में मारपीट शुरु हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल इंदिरा देवी 23, सुनील बिंद 24, किरन देवी 23, हर्षनारायण यादव 52 और पप्पू 25 को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।