फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मंदिर का ताला तोड़कर भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति चोरी

मंदिर का ताला तोड़कर भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति चोरी

Thu, 07 Feb 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति चोरी
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेवसड़ा गांव में बुधवार की रात चोर श्रीराम-जानकी, राधा-कृष्ण मंदिर (मठिया) का ताला तोड़कर उसमें रखी भगवान श्रीराम की दो फीट की संगमरमर एवं लक्ष्मी-गणेश के साथ राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति उठा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेवसड़ा गांव के बाहर श्रीराम-जानकी, राधा-कृष्ण मंदिर (मठिया) के पुजारी कैलाश पाठक रोज की तरह पूजा करने के बाद देर शाम मंदिर में ताला बंद करके घर चले गए। भोर में पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। मंदिर के भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मंदिर की सारी मूर्तियां गायब थी। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम की संगमरमर की दो फीट की मूर्ति, लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण तथा लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति गायब है। इस घटना की जानकारी पुजारी ने गांव के लोगों को दी। मंदिर में चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मंदिर पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी वहां पहुंचकर मंदिर के भीतर और बाहर फिंगर प्रिंट का नमूना लिया। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गई मूर्तियों की कीमत हजारों रुपये है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मंदिर में इससे पहले भी तीन बार मंदिर में चोरी हो चुकी है। इस संबंध में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed