फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विद्युत विभाग के जेई के अपहरण की कोशिश

विद्युत विभाग के जेई के अपहरण की कोशिश

Tue, 16 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेई के अपहरण की कोशिश
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट मुहल्ला स्थित संकटमोचन मंदिर के पास से मंगलवार की देर शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने विद्युत विभाग के जेई को अगवा करने की नाकाम कोशिश की। जेई किसी तरह अपहर्ताओं से धक्का-मुक्की कर भाग निकला। जानकारी होते ही पीड़ित जेई के साथ विभागीय अधिकारी कोतवाली पहुंचे। पीड़ित ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर में जंगीपुर-हंसराजपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे मेरे विभागीय सीयूजी नंबर 9453047311 पर मोबाइल नंबर 8840306063 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम कहां पर हो, मुझे तुमसे मिलना है। इस पर मैंने बताया कि मैं आवश्यक विभागीय कार्य से गाजीपुर आ गया हूं। इस पर उस व्यक्ति द्वारा कहा गया कि मैं तुमसे मिलने वहीं आ रहा हूं। इसके बाद मेरे द्वारा कुछ ही समय बाद दोपहर लगभग 3.19 बजे उसी नंबर पर काल की गई एवं यह पूछा गया कि आप कितने बजे तक आ जाएंगे। मुझे कुछ आवश्यक कार्य से बाहर जाना है, तब उन्होंने बताया कि मैं जल्द ही पहुंच रहा हूं। कुछ समय के अंतराल पर उनसे इस संबंध में फोन पर ही बात होती रही और बुजुर्गा से निकलने की बात बताई। अंतिम बार बात होने पर मेरे द्वारा यह बताया गया कि मैं ददरीघाट संकट मोचन मंदिर पर हूं। शाम को लगभग पांच बजे सफेद रंग की स्कार्पियों से तीन लोग आए, जो मुझे पहचानते थे तथा वह किनारे अपने गाड़ी के पास मुझे बुलाए और कहने लगे कि तुम्हारा क्या नाम है। मेरे द्वारा नाम बताने पर उसमें से एक व्यक्ति बोला कि इसको पकड़ कर गाड़ी में बैठाओ। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ा और गाली देते हुए गाड़ी में जबरदस्ती खींच कर बैठाने लगा। किसी तरह मैं हाथा-पाई करते हुए वहां भागकर अपनी जान बचाया। तहरीर देने वालों में अधिशासी अभियंता प्रथम मनीष निषाद, द्वितीय एसके सिंह, संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता सदर शिवम राय, मिठाईलाल, एसडीओ रविंद्र यादव, अवर अभियंता तपश कुमार, संतोष मौर्या, अंकित राय, अविनाश सिंह, प्रमोद यादव, राकेश चौधरी, विनय तिवारी, पिताम्बर कुशवाहा, मोहन, पांडेय आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस संबंध क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed