फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फुटकर का झांसा देकर उचक्का ले उड़ा 32 हजार

फुटकर का झांसा देकर उचक्का ले उड़ा 32 हजार

Tue, 25 Sep 2018 11:10 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
फुटकर का झांसा देकर उचक्का ले उड़ा 32 हजार
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नगर स्थित इलाहाबाद बैंक से मंगलवार को दिन में एक उचक्का फुटकर कराने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक का 32 हजार लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी पूर्व सैनिक बसंत राम गृहस्थी के कार्य के लिए पैसा निकालने मंगलवार को दिन में नगर स्थित इलाहाबाद बैंक में पहुंचे थे। कैश काउंटर से उसने 40 हजार निकाला। सभी नोट पांच सौ के थे। दिन में करीब साढे़ 12बजे बैंक में ही बसंत नोट गिन रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उसने बसंत से कहा कि मुझे फुटकर की जरूरत है। मुझसे 40 हजार का बड़ा नोट ले लीजिए और पांच सौ के नोट मुझे दे दीजिए। बसंत जालसाज की बात में आ गया और देने को तैयार हो गया। इसी दौरान जालसाज ने दो हजार के नोट की गड्डी देते हुए बसंत से 40 हजार रुपये ले लिए। अभी बसंत पैसा मिला ही रहा था कि जालसाज वहां से गायब हो गया। बसंत ने नोट मिलाया, तो वह सिर्फ आठ हजार थे। वह बैंक में इधर-उधर उक्त व्यक्ति को खोजने लगा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को देने के साथ थाने में तहरीर दी। इस संबंध में बैंक मैनेजर छोटे लाल ने कहा कि जालसाज को पकड़वाने में पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। इस संबंध में थाने की पुलिस ने कहा कि तहरीर मिली है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देख मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed