फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

हत्यारोपियों को दबोचने को गठित पांच टीम, दबिश जारी

Fri, 23 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर रात भर दबिश देती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। नामजद हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई है। शुक्रवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसपी डा. ओपी सिंह ने पांच टीम गठित की है। नंदगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी की टीम लगाई गई है। 22 अप्रैल की रात टीमें नामजद हत्यारोपियों विशाल एवं दीपक को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं, लेकिन वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ कई संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है, जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सके। इधर पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही परिवार की महिलाएं रोने-बिलखने लगी। ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हत्यारोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed