{"_id":"5d66bd9d8ebc3e93dd48d444","slug":"crime-2-ghazipur-news-vns48064197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। मंगलवार रात गहमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उसने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर स्थित ईदगाह के पास छह अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक पर लदी 182 पेटी देशी और 240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लग्जरी वाहन बरामद किए। पुलिस आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त काफी समय बिहार में शराब की तस्करी के कार्य में लिप्त थे।
एसपी सिटी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के मद्देनजर गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर स्थित ईदगाह के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे सामने से एक ट्रक के साथ दो चारपहिया वाहन आते दिखाई दिए। सं दिग्ध दिखने पर पुलिस ने ट्रक सहित चारपहिया वाहनों को रोका। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब लदी हुई नजर आई। शराब का कागजात न होने पर पुलिस छह लोगों के साथ ही शराब सहित वाहनों को थाना लाई। शराब की गिनती कराई गई तो 182 पेटी देशी लगभग 12736 शीशी एवं 240 बोतल अंग्रेजी शराब थी।
पूछताथ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम पटना बिहार के दानापुर थाना के खगौल रोज नागेश्वरी कालोनी निवासी राहुल कुमार, इसी थाना क्षेत्र के आरपीएश मोड़ आर्य समाज रोड निवासी अतुल कुमार सिंह, हरियाणा जनपद के सोनीपत थाना के शास्त्री कालोनी निवासी आशीष कुमार शर्मा उर्फ सोनू, यही का जगगमेंद्र सिंह, जतुवाड़ा थाना सवर सोनीपत निवासी नवीन कुमार और हरियाणा जनपद के पीलूखेड़ा थाना के रुडाना निवासी तेजपाल बताया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया कि हरियाणा में सस्ते दाम पर शराब मिल जाती है। वहां से शराब लाकर हम लोग बिहार में ऊंचे दामों में बिक्री करते है। बिहार में शराब बंदी की वजह से अच्छी बिक्री होती है, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है। मुनाफे का पैसा हम लोग आपस में बांट लेते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश सिंह, यदुवेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, ओमकार तिवारी, भूपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, शाहिद कुमार, शैलेष कुमार गौड़, अर्जुन कुमार, राजेश मौर्या, सुनील कुमार, अंजनी राय शामिल थे।