फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   criket

देवैथा को शिकस्त दे बारा का खिताब पर कब्जा

Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
criket
रमवल में आयोजित 20-20 प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक डॉ. वीरेंद्र याद? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। रमवल गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल बारा और देवैथा के बीच खेला गया। बारा ने देवैथा को 113 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सिरीज विजेता टीम के बाबर के नाम रही। सोमवार को मुख्य अतिथि विधायक डा. विरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। देवैथा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बारा की टीम ने बाबर के 97 रनों की पारी की बदौलत बीस ओवरों में छह विकेट पर 236 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवैथा की टीम तहसीन के 23 रनों की बदौलत महज 15 ओवरो में ही 123 रनों पर सिमट गई। विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि विधायक डा. यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि खेल के जरिए आपसी भाई-चारा एवं सामाजिक सौहार्द कायम करने में मदद मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन देने की। अंपायर मजहर एवं अजहर रहे। स्कोरर की भूमिका वसीम ने निभाई तथा कमेंट्री कामरान खान ने की। इस दौरान निवर्तमान प्रधान एकराम खां, शफीक खां, जलालुद्दीन खां, रविंद्र, दर्शन यादव, इम्तियाज अहमद, गिल्लू यादव, अनुपम, अनीस, संजीव, सरवर, शाकिर, श्रीराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed