फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Court will run with only fifty percent judicial officers

चक्रानुक्रम आधार पर सिर्फ 50 फीसदी न्यायिक अधिकारी से चलेगी अदालत

Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Court will run with only fifty percent judicial officers
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने वादकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों के न्यायालय परिसर में प्रवेश पर रोक लगा लगाने का निर्देश दिया है। यदि किसी महत्वपूर्ण वाद में किसी वादकारी की न्यायालय परिसर में उपस्थिति आवश्यक है तो इसके लिए सुबह सुबह ही जनपद न्यायाधीश से अनुमति लेनी होगी। वहीं, जनपद न्यायालय में समस्त न्यायिक अधिकारियों की संपूर्ण क्षमता में से एक बार में चक्रानुक्रम के आधार पर सिर्फ 50 फीसदी अधिकारी ही कार्यरत होंगे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र की ओर से न्यायिक अधिकारियों की चक्रानुक्रम के आधार पर ड्यूटी लगाई है। इसके तहत 17, 18 जनवरी और 21, 24 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत मिश्र, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी चंद्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश ईसी डॉ. लक्ष्मी कांत राठौर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 संजय कुमार यादव-।, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी घनश्याम शुक्ल, अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट संख्या-पांच पूजा, अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं. दो शाम्भवी, अपर सिविल जज (जू.डि.) कोर्ट सं. 6 अभिषेक कुमार, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) कोर्ट सं.-2 प्रगति, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) कोर्ट सं.-3 यशार्थ विक्रम, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.)/ त्वरित न्यायालय साधना कुमारी, सिविल जज (जू.डि.)/त्वरित न्यायालय सुनील गुप्ता, सिविल जज (जू.डि.)आदर्श अमोल, मुहम्मदाबाद, कोर्ट सं.1, अनामिका चौहान, सिविल जज (जूडि), सैदपुर, राहुल जायसवाल, न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि), सैदपुर, गाजीपुर में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

19 और 20 जनवरी तथा 25 और 27 जनवरी को उपस्थित होने वाले न्यायिक अधिकारियों में न्यायिक अधिकारी राम सुध सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट सं,1 गाजीपुर, गुलाब सिंह-।।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट सं.3, गाजीपुर, विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट, कक्ष सं.1, दुर्गेश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /फास्ट ट्रैक कोर्ट सं. 2, शरद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, स्वप्न आनंद, सिविल जज (सी0डि0), सुश्री गंगा शर्मा, सिविल जज (जूडि), गाजीपुर, ध्रुव सिंह, अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं.7, गाजीपुर, प्रत्युष प्रकाश, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं.5, सुश्री एकता सिंह, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं.1, सुश्री मिताली सोनकर, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं.6, विनायक सोमवंशी, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट सं.4, सुनील गुप्ता, सिविल जज (जूडि)/त्वरित न्यायालय, शिवजी यादव, अपर सिविल जज (जूडि) मुहम्मदाबाद, कोर्ट सं. 2 गाजीपुर शामिल हैं। ये न्यायिक अधिकारीगण न्यायालय में उपस्थित होंगे तथा स्वयं व संबंधित प्रभारी न्यायालय का भी आवश्यक कार्य करेंगे। जनपद न्यायालय परिसर में किसी भी वादकारी या उनके पैरोकार को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थितियों में जनपद न्यायाधीश की पूर्व अनुमति प्राप्त करके ही वादकारी या उनके पैरोकार को प्रवेश दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त माननीय जनपद न्यायाधीश प्रशान्त मिश्र ने अपील की है कि सभी लोग हमेशा मास्क लगाये रहे और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed