फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Court completes hearing, order reserved, date fixed for December 6

Ghazipur News: अदालत ने सुनवाई की पूरी, आदेश सुरक्षित, छह दिसंबर की तिथि नियत

Sun, 03 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Court completes hearing, order reserved, date fixed for December 6
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी और छह से ज्यादा सहयोगियों पर गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट के बाद आरोप तय होने की कार्यवाही चल रही है। आरोपियों की ओर से कार्रवाई स्थगित करने के लिए आवेदन दिया गया था। शनिवार को इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली। आदेश को सुरक्षित करते हुए छह दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था और उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी। उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन मनोज राय के पिता ने अपने पुत्र की हत्या बताते हुए जुलाई माह में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की चार्जशीट में मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज, जफर चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि दो अभियुक्त पहले से ही सरकारी अभिलेखों में भगोड़े घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में मनोज राय हत्याकांड में मुख्तार समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय होने थे, लेकिन सरफराज मुन्नी ने अदालत में अपने को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने के लिए आवेदन दिया था। साथ ही कार्रवाई स्थगन के लिए आवेदन किया था। अदालत ने सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि तय की थी, लेकिन अधिवक्ता के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed