फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   court cace

छह पर बिजली चोरी का मुकदमा

Thu, 25 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
court cace
गाजीपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अतंर्गत मुहम्मदाबाद एवं सदर मिलाकर कुल 370 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीयन कराकर 80 लाख जमा कराया गया। शहर एसडीओ शिवम राय ने शहर में सघन चेकिंग भी की जिसमें मुहल्ला बड़ापुरा, तुलसिया का पुल, फूलपुर में चेकिंग के दौरान अवैध ढंग से विद्युत उपभोग करते हुए छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर एफआईआर दर्ज कराई। खंड तृतीय सैदपुर के उपखंड नंदगंज एवं सैदपुर में मिलाकर कुल 550 लोगों का छूट के अंतर्गत पंजीयन कराकर 34 लाख जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि सैदपुर एव नंदगज ओटीएस में आम उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खंड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत उपखंड दिलदारनगर एवं जमानिया में कुल मिलाकर 275 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीयन कराकर कुल 30 लाख हजार जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता जमानिया महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सरचार्ज माफी की योजना 31 मार्च तक ही है। खंड प्रथम लालदरवाज के अंतर्गत उपखंड मरदह, कासिमाबाद, जखनिया में मिलाकर कुल 500 लोगों का ओटीएस में पंजीकरण कराकर एक करोड़ 18 लाख वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed