{"_id":"6075eca08ebc3e5909627cd9","slug":"corona-progress-ghazipur-news-vns5849238153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में संक्रमित एक हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में संक्रमित एक हजार के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संक्रमित एक हजार के पार
मंगलवार को मिले 300 नए पाजिटिव, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान दूसरी लहर में जिले में पॉजिटिव मामलों में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। मंगलवार की शाम आए नतीजों में 300 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं और एक की मौत हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1106 पहुंच गया है जबकि मृतकों की संख्या 99 हो चुकी है। शासन-प्रशासन जहां एक तरफ लोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहा है, वहीं वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। फिलहाल तेजी से बढ़ते पॉजिटिव मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम साढ़े आठ बजे आई रिपोर्ट में जमानिया ब्लाक के विभिन्न गांव में 19, बिरनो पांच, बाराचवर में आठ, सैदपुर 15, सादात में 14, रेवतीपुर में 47, मुहम्मदाबाद में आठ, मरदह तीन, मनिहारी छह, कासिमाबाद 15, करंडा सात, जखनिया 17, गाजीपुुर शहरी 97, गाजीपुर ब्लाक 17, देवकली नौ, भांवरकोल पांच, भदौरा ब्लाक के विभिन्न गांव में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की जांच के लिए सूची तैयार की जा रही है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 300 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई है।