फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona patients in the Covid Center are spreading their voice

कोविड सेंटर में कोरोना मरीज बिखेर रहे अपने सुरों का जलवा

Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona patients in the Covid Center are spreading their voice
गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमितों के उपचार के लिए शासन की ओर से प्रत्येक जनपद में एल-वन हॉस्पिटल बनाए गए हैं, जहां पर लक्षण युक्त कोरोना पॉजिटिव को भर्ती किया जाता है। साथ ही डॉक्टरों की देखरेख में इनका इलाज किया जाता है। इनके इलाज के लिए जहां पर डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दवा दी जा रही है। इसी क्रम में सहेड़ी स्थित एल वन हॉस्पिटल में कोरोना उपचाराधीनों को तनाव से उबारने के लिए सुरों की महफिल का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए वह तनाव से मुक्त रह रहे हैं और उनका मनोबल भी बढ़ रहा है। अभी हाल ही में इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जो सभी के द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

एल-वन हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अभिनव कुमार ने बताया कि नन्दगंज क्षेत्र के बरहपुर गांव के निवासी रमेश कुमार (काल्पनिक नाम) कुछ दिन पहले जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। जिन्हें सहेड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि वह गायकी का बहुत शौक रखते हैं। वह एक गरीब परिवार से हैं। उनके पिता का देहांत कुछ साल पहले हुआ था। मां नन्दगंज के चोचकपुर मोड़ पर मिठाई की छोटी सी दुकान चलाती हैं, लेकिन वर्तमान में वह क्षेत्र हॉटस्पाट में है। गरीबी के कारण उनका गायकी के जगत से नाता नहीं जुड़ सका। जबकि दिल्ली से मुंबई तक वह बहुत संघर्ष कर चुके हैं। वर्तमान में अब वह कोरोना पॉजिटिव हैं और कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती अन्य उपचाराधीनों का अपने सुर से मनोबल बढ़ा रहे हैं। डॉ अभिनव ने बताया कि कोरोना उपचाराधीन शुरू में कुछ तनाव में रहते हैं और रमेश (काल्पनिक नाम) भी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उसने अपनी इच्छा बताई और हम लोगों ने उसकी इच्छा की पूर्ति के लिए माइक आदि की व्यवस्था की। मरीज तनाव को छोड़कर काफी खुश दिख रहे हैं साथ ही उनके स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed