{"_id":"608316b58ebc3ea16d52c86e","slug":"corona-ghazipur-news-vns5864541136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन पर बाजारों का होगा सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंडा ब्लॉक के चोचकपुर गांव में सेनेटाइजेशन करता युवक।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप कोध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से शहर में घर-घर सेनेटाइजेशन अभियान का दूसरा चरण शुरु किया गया। दूसरे चरण के प्रथम दिन नगर पालिका कर्मियों ने चार वार्डों पवहारीबाबा नगर, रविंद्रनाथ टैगोर नगर, भगत सिंह नगर एवं उर्दूबाजार में घर-घर जाकर सेनेटाइजेशन किया। साथ ही संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि आज से अगले छह दिनों तक प्रतिदिन चार-चार वार्डों में एवं अंतिम दिन पांच वार्डों में वहां के सभी सभासदों की देखरेख में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाता रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दो स्प्रे टैंकरों के माध्यम से नगर के सभी मुख्य मार्गों और बाजारों में सैनिटाइजनेश कराया जाएगा। ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सफलता मिले। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइंस का पालन करने की भी अपील की। कहा कि दो गज की दूरी, मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सेनेटाइजर आदि में कोई ढिलाई न बरती जाए। कहा कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह अविलंब टीकाकरण करा लें। इसके अतिरिक्त एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीकाकरण नि:शुल्क लगेगा। इसलिए वे लोग भी अपना पंजीकरण कराकर टीकाकरण कराने को आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।