फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coordination committee took out procession, police arrested

समन्वय समिति ने निकाला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Coordination committee took out procession, police arrested
नगर के कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क के पास किसान आंदोलन में आवाज बुलंद करते अखिल भारतीय किसान सभा - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सोमवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने कचहरी के पास से जुलूस निकाला। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, भाकपा (माले) के जिला सचिव रामप्यारे राम, गुलाब सिंह, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम के नेतृत्व में निकले जुलूस में शामिल 102 कार्यकर्ताओें को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि देश के किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार अडानी-अंबानी के साथ खड़ा होकर किसान विरोधी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। कहा कि पशु मेला चालू न होने से आवारा पशुओं की भरमार हो गई है। किसान रात में जागकर खेती को बचा रहे हैं। मोदी सरकार बिजली, रेल, कोल, एयरपोर्ट से लेकर खेती-बारी तक को कारपोरेट घरानों को दे रही है। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, जनार्दन राम, भूमि बचाओ मोर्चा के अमरनाथ यादव, अशोक मिश्रा, रामबदन सिंह, विजयी सिंह, रामाश्रय यादव, योगेंद्र भारती, मोती प्रधान, रामप्रवेश कुशवाहा ने संबोधित विचार व्यक्त किया। संचालन राजेश वनवासी ने किया। शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed