{"_id":"62f3f394e112567d4e384eef","slug":"contract-electricians-staged-a-protest-ghazipur-news-vns668646287","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा विद्युतकर्मियो ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा विद्युतकर्मियो ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
आमघाट स्थित विद्युत वितरण खंड विद्युतीय प्रांगण में बुधवार को विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले विद्युतकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश के अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय सिंह निर्देशन और जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मी, मीटर रीडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ने अपनी मांगों एवं नियमित मजदूरी को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि पिछले तीन महीने से मीटर रीडरों का मानदेय नहीं मिला है एवं पिछले एक साल से किसी भी रीडरों का पीएफ एवं ईएसआई नहीं कटा है लग रहा है कि स्टर्लिंग कंपनी भ्रस्टाचार में लिप्त हैं जिसकी जांच मुख्यमंत्री के साथ साथ पावर कारपोरेशन के चैयरमेन से विद्युत मजदूर पंचायत करवाएगा ताकि हकीकत पता चले। गरीब मजदूरों का पैसा कौन मार रहा है, यही नहीं जिले में मेंटेंस का कार्य करवा रही भारत इंटरप्राइजेज का भी शिकायत मुख्यमंत्री से करना है जो गरीब संविदाकर्मियों का पिछले चार महीने से किसी के दस महीने का अभी तक मानदेय नहीं दिया एवं ना ही किसी का पीएफ एकाउंट किसी संविदा कर्मी को दिया जो जांच का विषय है। वही जिलामंत्री विजयशंकर राय ने बताया कि इन गरीब मजदूरों का शोषण कंपनी एवंविभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा मिलकर किया जा रहा है। मीटर रीडर, संविदाकर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों से विभाग का राजस्व आ रहा है फिर भी इन लोगों का हक नहीं मिल रहा है अधिकारी मौन साधे हुए है लेकिन ये विद्युत मजदूर पंचायत इन संविदा एवंनिविदा कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और न्याय दिलवाकर रहेगा। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता से वार्ता हो रही है अगर हमलोगों की मांग पूरी हो जाएगी तो ठीक नहीं तो आगे की रणनीति संगठन द्वारा बैठक करके किया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी सहित संविदा एवं निविदा कर्मी मौजूद रहे।