फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of the main road of Jhandatar Mohalla started

Ghazipur News: झंडातर मोहल्ले के मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू

Wed, 02 Oct 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of the main road of Jhandatar Mohalla started
गाजीपुर। शहर के झंडातर मोहल्ले के मुख्य मार्ग का निर्माण मंगलवार को शुरू हो गया। गिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष श्याम कुमार चौधरी के नेतृत्व में झंडातर मोहल्ले के सभासद व स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर सोमवार को सदर एसडीएम प्रखर उत्तम से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने बीते 23 सितंबर को दिए गए प्रार्थना-पत्र पर कार्रवाई करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष श्याम कुमार चौधरी ने सदर एसडीएम को बताया था कि झंडातर मुख्य मार्ग पर नाली-नाला के उपर मकान निर्माण करने से नाला पूरी तरह से जाम हो गया है। ऐसे में दुर्गा पूजा का शुरू होने को है और जगह-जगह पूजा पंडाल में मूर्तियां स्थापित होगी। श्रद्धालुओं को पंडाल तक कीचड़ युक्त पानी में होकर आना-जाना पड़ेगा। प्रार्थना पत्र देने के एक सप्ताह बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं को जहां आने में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इधर, सड़क की मरम्मत शुरू होने से मोहल्लेवासियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed