फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress will fight the Lok Sabha elections strongly under the leadership of the newly elected Speaker: Ajay Rai

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस: अजय राय

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight the Lok Sabha elections strongly under the leadership of the newly elected Speaker: Ajay Rai
उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मंत्री अजय राय का बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय में आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अजय राय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा का चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमजन से जुड़ना होगा। उन्होंने राहुल गांधी की पदयात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस आम आदमी से जुड़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि गाजीपुर मेरा गृह जनपद है और प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आया हूं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में घूमूंगा और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करूंगा। उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई और गरीबों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर और जन नीतियों के आधार पर कांग्रेस लोगों से जुड़ेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज केवल कांग्रेस पार्टी ही खड़ी है सपा और बसपा केवल ट्वीट कर रही है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का बी टीम बताया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मार्कंडेय सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, अजय श्रीवास्तव और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed