फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complete electrification and linking track in two months

विद्युतीकरण आैर लिंकिंग ट्रैक को दो माह में करें पूरा

Fri, 26 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Complete electrification and linking track in two months
ताड़ीघाट - मऊ नई रेल परियोजना का जायजा लेते पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के सीनियर डीईएन राके? - फोटो : GHAZIPUR
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिवीजन के सीनियर डीईएन (को-आर्डिनेशन) राकेश रंजन लंबित ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के ट्रैक लिंकिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन सहित अन्य कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार को आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक लिंकिंग, विद्युतीकरण, चैनल स्लीपर सहित अन्य कार्यों में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जाहिर किया। निर्देश दिया कि दो माह में इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया। स्टेशनों और रेल सह सड़क पुल के नामकरण को लेकर बताया कि यह अधिकार क्षेत्र मंत्रालय एवं सरकार के अधीन है। इस बारे में परियोजना के उद्घाटन के दौरान घोषणा की जा सकती है। उन्होंने वर्कशाप, निर्माणाधीन स्टेशन का मुआयना करने के बाद कार्यदायी संस्था एवं इंजीनियर संग समीक्षा बैठक कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान हर हाल में इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आरवीएनएल के पीडी जीवेश ठाकुर, अमनदीप गोयल, अश्विनी कुमार, विद्युत राव, सुनील सिंह, राकेश कुमार, रितेश सिंह, राजेंद्र व विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed