फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complainants burning in the heat of problems, 143 returned disappointed

Ghazipur News: समस्याओं की आंच में तप रहे फरियादी, 143 निराश लौटे

Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Complainants burning in the heat of problems, 143 returned disappointed
जमानिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रसीद कटवाते फरियादी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर/जमानिया। समस्याओं की आंच में तप रहे फरियादियों की फरियाद ठंड पर भारी पड़ रही है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जमानिया तहसील में सुबह की सर्द हवाओं के बाद भी फरियादियों की जुटी भीड़ शायद यही बयां कर रही थी। यह बात दीगर है कि इस अवसर पर न तो जिलाधिकारी पहुंचीं नहीं अधिकांश फरियादियों के मामले निस्तारित हुए। हालांकि साढ़े दस बजे के बाद पहुंचे एडीएम और एसपी ग्रामीण फरियादियों से रूबरू हुए। इनके सामने विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 166 मामले आए। जिसमे महज 23 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। करीब 10.30 बजे एसपीआरए अभिषेक भारती और 10.45 बजे एडीएम अरूण सिंह पहुंचे। इससे पहले तहसील के अधिकारी व कर्मचारी वहां व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे से ही जमानिया तहसील क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी फरियाद को लेकर जुटने लगे थे। लोगों का इंतजार करीब 11 बजे खत्म हुआ। इस दौरान धुस्का गांव के प्रधान के खिलाफ अनियमितता की जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी दो साल में कार्रवाई नहीं होने का एक मामला सामने आया। फरियादी ने बताया कि दो साल पहले ही जांच पूरी हो गई है, बावजूद इसके ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 166 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 23 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जो शेष बच गए, उसमें राजस्व के 60, पुलिस के 24, विकासखंड के 28, विद्युत के 6, शिक्षा के दो, सिंचाई के तीन, डूडा के तीन, नगर पालिका के पांच, पंचायत के दो सहित डीआरडीए, चकबंदी, समाजकल्याण, मनरेगा, पशुपालन, कृषि, जलनिगम, सब रजिस्ट्रार और नलकूप विभाग को एक-एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम भारत भार्गव, सीओ विजय आनंद शाही, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस पर कुल 502 मामले आए, 64 का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर सातों तहसील में कुल 502 शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 64 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायतें मिली, जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण हुआ।
सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके 10 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर पांच का निस्तारण हुआ एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 106 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण हुआ।

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरौली की महिलाएं शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंची। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रौपदी देवी पर पोषाहार गबन करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार जया सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रौपदी देवी पत्नी रामायण राम बच्चों में वितरित करने वाले पोषाहार को हड़प ले रही हैं। उसको बच्चों में वितरित नहीं कर रही है। परिजन जब इसकी शिकायत करते हैं तो उनसे गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाती हैं। मांग किया कि पोषाहार गबन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए व पोषाहार का वितरण कराया जाए। उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तो आंदोलन करेंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में श्रीदेवी, संता देवी, सविता देवी, ज्ञानती देवी, बदामी देवी, रिंकू देवी, तेतरी देवी, कैलाशी देवी, माधुरी देवी, नंदा देवी, गुड़िया देवी व सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed