फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Commencing the operation of trains, passengers will get the convenience

ट्रेनों का संचालन शुरू होने यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 11 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Commencing the operation of trains, passengers will get the convenience
औडि़हार/जमानिया। गाड़ी संख्या 05159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का संचालन 13 अक्तूबर से किया जाएगा। इस विशेष गाड़ी के संचालन की सूचना से वाराणसी गाजीपुर रूट के यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। यात्रियों का मानना है कि लॉकडाउन लगने के लगभग सात महीने बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाने से छपरा से दुर्ग तक की यात्रा में काफी सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन की यात्रा के लिए सभी कोच आरक्षित कर दिए हैं। ट्रेन में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित दो-दो कोच लगाए जाएंगे। जबकि प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कोच की संख्या एक होगी। छपरा, बलिया, गाजीपुर, औडि़हार, वाराणसी, भदोही, फूलपुर, प्रयाग के रास्ते बिलासपुर जंक्शन होकर यह ट्रेन भिलाई के बाद दुर्ग जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा से प्रतिदिन सुबह 7.10 बजे चलकर अगले दिन 7:30 पर दुर्ग पहुंचेगी। वहां से उसी दिन रात 09.50 पर दुर्ग जंक्शन से छपरा के लिए रवाना होगी। रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक उक्त ट्रेन की साफ-सफाई और पूरे कोचों को सैनिटाइज कर दिया गया है। औडि़हार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। उधर मालदा टाउन से दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 12 अक्तूबर से दौड़ने लगेगी। इसका ठहराव दिलदारनगर और जमानिया में होगा। इसकी जानकारी रेलवे विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 12 से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7.10 बजे रवाना होकर 13 अक्तूबर को जमानिया सुबह 8.19 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 03483 फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 13 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7.10 बजे मालदा से चलकर 14 की सुबह 8.19 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन 03414 फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल 14 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9.40 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन शाम 5.22 बजे जमानिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed