फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cold

ठंड और कोहरे ने चौपट की आलू की फसल

Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
cold
गाजीपुर। जनपद वासियों को सोमवार को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि इससे पहले सुबह घने कोहरे के साथ ठंड ने अपनी मौजूदगी का एहसास बरकरार रखा था। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जहां ठंड से आलू की फसल चौपट हुई है वहीं दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी मौसम की मार पड़ी है। सोमवार को धूप का मजा खास कर बच्चों और बुजुर्गों में ने अधिक उठाया। बुजुर्ग जहां पूरी तरह धूप लेते दिखे तो वहीं बच्चे पार्क में जमकर खेलते रहे। ग्रामीण इलाके से लेकर शहर तक पार्क एवं सड़कें गुलजार रहीं। लंका मैदान, गांधी पार्क, लार्ड कर्नवालिस समेत अन्य पार्को में चहल-पहल के साथ ही बच्चे खेलते नजर आए। महुआरी निवासी किसान दशरथ ने बताया कि ठंड से फसल प्रभावित हुई है। ठंड से आलू की फसल चौपट हो गई है। दलहनी, तिलहनी खेती पर भी मौसम का असर पड़ा है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि अगर इसी तरह मौसम रहा तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। आलू की फसल को ठंड से बचाने के लिए खेतों में धुआं करना चाहिए। कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। किसानों को इस बार अच्छी पैदावर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed