फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM the mother and son Kae regain composure

सीएम ने मां-बेटे काे बंधाई ढांढस

Mon, 22 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM the mother and son Kae regain composure
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने सहयोगी मंत्री रहे
विज्ञापन
कैलाश यादव के  त्रयोदशाह में शामिल होकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव के साथ कुछ पल मौन बैठने के बाद परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

 स्व. यादव की पत्नी किसमती देवी को  भरोसा दिया कि सरकार और समाजवादी पार्टी उनके साथ है, कहा, स्व. यादव पार्टी के कद्दावर नेता थे। पार्टी के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिन में 11.40 बजे राजकीय  विमान से अंधऊ हवाई पट्टी आए।


 इसके बाद सड़क मार्ग से करीब सवा 12 बजे जैतपुरा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथ्ाा परिवार के  सदस्यों को सांत्वना दी।  उन्होंने सहयोगी मंत्रियों रामगोविंद चौधरी, शादाब फातिमा के साथ त्रयोदशाह में प्रसाद ग्रहण किया। करीब एक बजे मुख्यमंत्री अंधऊ हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गए।


 त्रयोदशाह  में राजेन्द्र चौधरी, बलराम यादव,  पारसनाथ यादव, ओमप्रकाश सिंह, विजय मिश्र, ललई यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, रामकिशुन यादव, विधायक जयप्रकाश अंचल,आलम बदी, वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, सुमन यादव,  पूर्व विधायक संग्राम यादव, राजनाथ यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राधेमोहन सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed