फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clerks open front against transfer, boycott work

स्थानांतरण के खिलाफ लिपिकों ने खोला मोर्चा, किया कार्य बहिष्कार

Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clerks open front against transfer, boycott work
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले लिपिकों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पर सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। चेताया कि अगर मांग पूर्ण नहीं हुई बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। धरना सभा में जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि महिलाओं एवं विकलांग कर्मियों का स्थानांतरण कापी दूर कर दिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। कहा कि स्थानांतरण आदेशों में शासन द्वारा स्थानांतरण से मुक्त रखे गए मान्यता प्राप्त संघ के पदाधिकारियों, दांपत्य नीति के तहत कार्यरत कर्मियों, विकलांग कर्मियों, असाध्य रोग से ग्रसित स्थानांतरित होकर आए कर्मियों को अनियमित एवं स्वेच्छाचारी प्रवृति के परिणामस्वरूप 500 किमी से लेकर 1500 किमी तक दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते जिले में एक भी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुआ। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान नहीं हुआ। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण भी जारी नहीं हुआ। इसके अलावा अवस्थित कार्यालयों में ई-मेल, पत्र प्राप्ति, पत्रप्रेषण एवं लेखा संबंधी कार्यों का संपादन भी पूरी तरह ठप रहा। इस मौके पर शिवबली मिश्रा, आनंद प्रकाश अग्रवाल, फैजुद्दीन सिद्दीकी, जय प्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, पवन यादव, कमलनयन राय, शिवजी पांडेय, चंदा दुबे, धर्मेंद्र यादव, हेमंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed