फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness Ranking: Not a single municipal body is in the top 260

स्वच्छता रैंकिंग : एक भी नगर निकाय टाॅप 260 में नहीं

Fri, 18 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Ranking: Not a single municipal body is in the top 260
स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी हो गया है। जनपद के सभी निकायों का प्रदर्शन खराब है। जिले के एक भी नगर निकाय प्रदेश के टाॅप 260 निकायों की सूची में नहीं हैं। पिछली बार एक स्टार पाने वाले नगर पालिका मुहम्मदाबाद इसबार स्टार गंवा दिया है और जिले के ही नगर निकायों में छठवें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल आठ नगर निकाय हैं। इनमें दो गाजीपुर, मुहम्मदाबाद और जमानिया नगर पालिका है। पिछली बार मुहम्मदाबाद की रैकिंग अच्छी थी, लेकिन इस बार की जारी स्वच्छता रैकिंग में यहां की भी प्रगति खराब हो गई है। 12 हजार 500 नंबर पर इस स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ था, जबकि पिछली बार नौ हजार पांच सौ पर सर्वेक्षण हुआ था।
विज्ञापन

पिछली बार मुहम्मदाबाद नगर पालिका की स्थिति अच्छी थी, लेकिन इस बार नतीजे उम्मीद के विपरीत आए हैं।
यह इस बार जिले के ही आठ नगर निकायों में छठवें स्थान पर है। मुहम्मदाबाद की स्थिति लगातार दोनों वर्ष ओडीएफ प्लस में ही है। हालांकि पिछली बार एक स्टार मिला था, जो इस बारा खो दिया है। इस बार 6241 अंक ही मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बात नतीजों की करें तो जनपद में सबसे अधिक अंक 4640 अंक नगर पंचायत जंगीपुर को मिला है। लगातार दोनों बार ओडीएफ प्लस, प्लस हासिल किया है। जबकि दूसरे स्थान पर 7434 अंक के साथ नगर पंचायत बहादुर है। इस बार भी नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस ही मिला है।
वहीं, 6946 अंक के साथ नगर पालिका जमानिया तीसरे है। पिछले बार ओडीएफ प्लस से ही संतोष करने वाले इस नगर पालिका को इस बार ओडीएफ प्लस, प्लस मिला है। दूसरी ओर जिला मुख्यालय का नगर पालिका गाजीपुर इस मामले में 6554 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

इस नगर निकाय के पिछड़ने की मुख्य वजह सालिड वेस्ट मैनेजमेंट न होना और एमआरएफ सेंटंर के में बिजली कनेक्शन न होना मुख्य वजह माना जा रहा है। पॉश इलाके में कूड़ा पड़ा होना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed