फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleaning of only five drains in 12 days; cleaning 68 drains in 17 days will be difficult

Ghazipur News: 12 दिन में सिर्फ पांच नालों की सफाई, 17 दिन में 68 नालों की सफाई मुश्किल

Sat, 30 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of only five drains in 12 days; cleaning 68 drains in 17 days will be difficult
पड़ताल की खबर में-शहर के टैक्सी स्टैंड पर गंदगी से पटे नाले का हाल - संवाद
गाजीपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी सुस्त है। शहर में कुल 80 नाले हैं, जिनमें 23 बड़े और 57 छोटे नाले शामिल हैं। 12 दिनों में केवल पांच नालों की सफाई का कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अमूमन 15 जून के बाद जिले में मानसून दस्तक दे देता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 17 दिनों में नगर पालिका प्रशासन शेष 68 नालों की सफाई का कार्य कैसे पूरा कर पाएगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर वर्ष बरसात से पहले नाला सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन बारिश होने पर दावों की पोल खुल जाती है। इस बार भी वही दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के रवैये को देखते हुए कहा जा रहा है कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस बार नगर पालिका प्रशासन दो तरीके से नाला सफाई का कार्य करा रहा है। इसके लिए एक ओर टेंडर निकाला गया है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के कर्मियों को भी सफाई कार्य में लगाया गया है। नगर पालिका में 38 नालों की सफाई का पांच लाख रुपये का टेंडर हुआ है। शेष नालों की सफाई नगर पालिका प्रशासन अपने संसाधनों से कराएगा, जिस पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि 15 जून तक शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा करा दिया जाएगा, लेकिन अब तक की प्रगति को देखते हुए इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed