फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   class 10th Girl student committed suicide by consuming poison in Inter College ghazipur

Ghazipur: इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, पिता बोले- प्रधानाचार्य करते थे प्रताड़ित

Wed, 10 May 2023 10:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 10:29 PM IST
सार

गाजीपुर के  हॉर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को 10वीं की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
class 10th Girl student committed suicide by consuming poison in Inter College ghazipur
जहर खाकर जी दान - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हॉर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को 10वीं की छात्रा निक्की यादव (16) ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


छात्रा के पिता कैलाश यादव ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री निक्की यादव हार्टमनपुर इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। उसी दौरान विद्यालय के स्टाफ का फोन आया कि निक्की की हालत खराब है। जब वह विद्यालय पहुंचे तब तक विद्यालय के एक अध्यापक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। आनन-फानन उसे बाराचवर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाराचवर से मुहम्मदाबाद सीएचसी ले जाते समय पुत्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार के लोग छात्रा का शव लेकर करीमुद्दीनपुर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराने वाले लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित

छात्रा के पिता कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फिलिक्स राज की वजह से उनकी पुत्री ने यह कदम उठाया है। छात्रा की मां शीला यादव ने बताया कि पुत्री को बार-बार प्रधानाचार्य कक्षा के बाहर निकाल देते थे। उसे स्कूल आने से मना कर दिया जाता था।

इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य फादर फिलिक्स राज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। देर शाम मुहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र और एसपी ग्रामीण बलंवत चौधरी थाने पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed