{"_id":"5e24986e8ebc3e4b37680939","slug":"civic-animities-ghazipur-news-vns5061329125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से जले हैं दो ट्रांसफार्मर, 60 घर अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से जले हैं दो ट्रांसफार्मर, 60 घर अंधेरे में
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र में दवोपुर और देवसिंहा गांव में दो माह से दो ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इससे लगभग 60 घरों की बत्ती गुल है। बिजली के अभाव में लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार कहने बाद भी अधिकारी ट्रांसफार्मर को बदलवाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
मालूम हो कि दवोपुर गांव में लगा 25 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 20 और देवसिंहा गांव में लगे 63 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति होती थी। यह दोनों ट्रांसफार्मर दो माह पहले जल गए। इससे घरों की बत्ती गुल हो गई। लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर की शिकायत विभाग के संबंधित नंबर पर दर्ज कराने के साथ ही अधिकारियों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके दो माह बाद भी ट्रांसफार्मरों को बदलकर आपूर्ति सुचारू नहीं कराई गई। इससे बिजली के अभाव में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली से चलने वाले सारे उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। रात में अंधेरे की वजह से लोग किसी दुर्घटना की संभावना से भयभीत हैं। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से विभाग के प्रति लोगों में रोष गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं का गुस्सा कभी भी सड़क पर दिख सकता है। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने कहा कि जले हुए दोनों ट्रांसफार्मरों का इस्टीमेट बनाकर स्टोर में जमा करा दिया गया है। जैसे ही वर्कशाप द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।