{"_id":"63a3499f39c96a58513e4a43","slug":"city-wrapped-in-fog-sunlight-not-seen-till-noon-ghazipur-news-vns6897982129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोहरे में लिपटा शहर, दोपहर तक नहीं दिखी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोहरे में लिपटा शहर, दोपहर तक नहीं दिखी धूप
विज्ञापन
कोहरे ने रात से ही डेरा जमा दिया, सुबह होते ही परिचय देते हुए दोपहर तक बादलों पर छाया रहा। सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए तो अलाव ताप कर लोग ठंड को मात देने में जुटे रहे। दोपहर करीब एक बजे धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवाओं ने गलन से लोगों को कंपकपा दिया। बुधवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया। स्थिति यह थी कि दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे और शाम होते ही कोहरों ने पुन: डेरा जमाना शुरू कर दिया।
जिले में दो से तीन दिनों में ठंड ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरा इतना घना था कि पास ही नहीं दिखाई पड़ रहा था। सुबह सड़कों एवं पार्कों में व्यायाम एवं टहलने वाले लोगों की संख्या काफी कम दिखाई पड़ी। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सिर्फ लाइट ही नजर आ रही थी। ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति और भी खराब थी। लोग घरों में ही अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते दिखाई पड़े। इधर सुबह आठ बजे से विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को कोहरा और ठंड का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग घरों में दुबके पड़े रहे।
गहमर संवाददाता के अनुसार सुबह से ही लगातार शीतलहर के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ मुख्य मार्गों पर धुंध छाई रही, जिसके कारण सुबह 10 बजे तक दो व चार पहिया वाहनों को सड़क पर चलने के लिए हेड लाइट का उपयोग करना पड़ा। सर्द हवाओं और गलन के कारण लोगों को ठिठुरना पड़ा। ऐसे में कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। उत्तर भारत में पड़ रही ठंड के कारण क्षेत्र में पाले पड़ने की आशंका बन रही है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुकानों पर गरम खाद्य पदार्थों में बढ़ोतरी देखी गई है। अभी तक प्रशासनिक स्तर पर ब्लाक स्तर पर कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
शहर में अलाव की व्यवस्था को लेकर नपा का दावा
गाजीपुर। ठंड एवं कोहरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लंका, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, अस्थाई रैन बसेरा, स्थाई रेन बसेरा और गोशाला सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे ठंड से लोगों का बचाव हो सके।
छपरा-वाराणसी रूट की गई ट्रेन रही आठ से दस घंटे विलंब
गाजीपुर। छपरा- वाराणसी रूट की तीन प्रमुख ट्रेन आठ से दस घंटे बिलंब से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बरौनी- गोंदिया और सुहलदेव सुपरफास्ट ट्रेन आठ से दस घंटे बिलंब से पहुंची। जबकि कोहरा को देखते हुुए रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को एक दिन के अंतराल पर चलाने का निर्णय लिया है। इसमें छपरा-लखनऊ सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा दानापुर- पीडीडीयू रेलखंड पर कई प्रमुख ट्रेन घंटों बिलंब से स्टेशनों पर पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।