फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City road turned into a pit, trouble in traffi

गड्ढे में तब्दील नगर की सड़क, आवागमन में परेशानी

Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
City road turned into a pit, trouble in traffi
पत्थरघाट इलाके की मुख्य सड़क। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
नगर की प्रमुख सड़क हो या मुहल्ले को जाने वाले मार्ग इन दिनों प्रमुख सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। आदर्श गांव से मैनपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग तो दलदल में तब्दील हो चुका है। खस्ताहाल आधा दर्जन सड़कों पर आवागमन में लोंगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। यहीं नहीं सड़क हादसे में अब कई लोग जान भी गवां चुके हैं। बावजूद संबंधित विभाग इसकी सुध लेने वाला नहीं है। शहर के मिश्रबाजार से कपूर होते हुए खोआमंडी को जाने वाली सड़क करीब दो वर्षों से दलदल में तब्दील है। यहीं नहीं मार्ग के बीचो-बीच मिट्टी गिर देने से आवागमन करना काफी मुश्किल हो चुका है। बरसात के दिनों में स्थिति तो यह है कि इस मार्ग पर चलना जान जोखिम में डालने के सामान है। इसके अलावा आबकारी अधिकारी के कार्यालय को जाने वाली गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में मुहल्लेवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग स्थिति तो काफी बदत्तर है। जगह-जगह गड्ढे में बरसात का पानी लगा होने से आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि सिंचाई विभाग से विकास भवन को जाने वाली प्रमुख सड़क की स्थिति इतनी बदहाल है कि अगर हल्की भी चुक हुई तो राहगीरों को चोटिल होना पड़ेगा। इसके साथ ही आदर्श गांव से मैनपुर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर मिट्टी गिरने से दलदल की स्थिति उत्पन्न हो चुकी। आए दिन बाइक एवं साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसे में सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है कि जब नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed