फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chicken

खुले में काट कर बचे रहे चिकन-मटन

Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
chicken
गाजीपुर। बर्ड फ्लू को देखते हुए डीएम ने खुले में चिकन-मटन काटने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। बावजूद खुले में काटकर इनकी बिक्री जारी है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस ही दुकानों का संचालन किया जा रहा है। सब जानते हुए भी संबंधित अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में प्रतिदिन खुले में ही चिकन एवं मटन की बिक्री की जा रहा है। यही नहीं इनके द्वारा कोई अब तक लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। इधर बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी के फैलने के खतरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्ण रुप से खुले में चिकन और मटन को काटकर बेचने पर रोक लगाई थी। लेकिन दुकानदार इसका खुला उल्लंघन कर रहे हैं। बर्ड फ्लू जैसे गंभीर बीमारी से संबंधित सूचनाओं को एकत्र करने के साथ तत्काल कार्रवाई करने एवं पूरे जनपद पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कराया गया। यहां 32 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन इसके बाद भी चिकन और मटन की खुले आम धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील सिंह ने बताया कि तहसीलवार टीमें लगाई गई है। खुले में चिकन-मटन काटने वालों को सख्ती से निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed