{"_id":"656a2f5e223027f7fc0bc6e6","slug":"certificates-of-schemes-given-to-beneficiaries-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-7193-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाण पत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाण पत्र दिया
विज्ञापन
कासिमाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोक संवाद कार्यक्रम का ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने शुभारंभ किया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया।सांसद तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियो संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा एवं आत्मसात किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे जिसमें अधिक से अधिक लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें लाभ दिया गया।
कृषि विभाग ने विभिन्न कृषि-कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एसपी ग्रामीण, पीडी, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम के तहत भांवरकोल ब्लाक के ग्राम पंचायत मुर्की अगाध, सैदपुर के रमरेपुर, मुहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत गौसपुर में प्रधानमंत्री के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई।
देवकली संवाददाता के अनुसार संकल्प यात्रा की शुरुआत देवचंदपुर एवं शिवसिंह चक ग्राम में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सिंह एवं एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने क्रमशः दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एडीओ पंचायत ने उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अर्चना यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, विकास यादव, अजीत, मनोज चौबे, सोनू यादव, विरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजमल सोनकर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता हरिहर पाण्डेय ने की।