फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Central and state government fail on every front

केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल

Mon, 13 Jul 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Central and state government fail on every front
कासिमाबाद। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। डीजल और पेट्रोल की आसमान छूती बढ़ोत्तरी से सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। यह बढ़ोत्तरी वापस होनी चाहिए। यह बातें किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने सोमवार को वेद बिहारी पोखरा पर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि आज प्रदेश अराजक तत्वों के जाल में फंस गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार ने जनता से जो-जो वादा किया, हर वादे पर यह सरकार पूरी तरह से फेल है। किसी वादे को अब तक पूरा नहीं किया है। डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से पूरे देश में महंगाई तो बढ़ी ही है, सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। यह बढ़ोत्तरी हर हाल में वापस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार देश के सभी कल कारखाने बेचने में लगी है। सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगी है। पूर्व विधायक ने स्वामीनाथन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिजली में किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह छूट दे रही है। प्रदेश सरकार को इसी तरह की व्यवस्था करनी चाहिए और बिजली में बढ़ोतरी को वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कासिमाबाद तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के साथ बिजली विभाग की ओर से लगातार बिजली कटौती आदि मुद्दों को लेकर किसान सभा आंदोलन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम, ब्लॉक अध्यक्ष किसान सभा अशोक मिश्रा, घूरा यादव, प्रेम नारायण पांडेय, उदयशंकर यादव, संजय कुमार, नंदलाल शर्मा, लोरिक यादव, राजीव सिंह, इरशाद अहमद ने अपना विचार व्यक्त किया। अंत में सर्वसम्मति से किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्र को किसान सभा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। अध्यक्षता खजुहां के ग्राम प्रधान रमाकांत पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed