फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered for rape of minor and forced abortion

Ghazipur News: नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने पर मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Dec 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case registered for rape of minor and forced abortion
खानपुर। किशोरी से और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव निवासी अश्वनी बिंद के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भवती होने के बाद गर्भपात करने का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग काो शादी का झांसा देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर युवक ने उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

किशोरी की हालत बिगड़ने पर पिता को इसकी जानकारी मिली। पीड़ित पिता ने रविवार की देर शाम स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव ने बताया लड़की के पिता द्वारा गर्भपात की सूचना पर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed