फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Campaign launched against those doing chain pulling

Ghazipur News: चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ चला अभियान

Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against those doing chain pulling
दिलदारनगर। ट्रेनों में अवैध रूप से चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ पूर्व मध्य रेल प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। ऑपरेशन समय पालन के तहत 26 मार्च से एक अप्रैल तक अवैध रूप से चेन पुलिंग करने के आरोप में 105 लोगों को रेलवे सुरक्षा बल की ओर से हिरासत में लिया गया। एक सप्ताह में ऑपरेशन समय पालन के तहत सबसे अधिक 53 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन महिला सुरक्षा में तहत पिछले एक सप्ताह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम की ओर से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में 180 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 110 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। जबकि पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 25 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन को चेन पुलिंग करने और महिला कोच में पुरुष यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed