{"_id":"09c54970c51aedf21f14754da70005b6","slug":"calf-rescued-by-filling-in-well-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में पानी भरकर बचाया गया बछड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में पानी भरकर बचाया गया बछड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 07 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह बगैर
विज्ञापन
जगत के कुएं में गिरे बछड़े को फायर कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के
बाद निकाला। मोहनपुरवा निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर बना बगैर जगत का कुंआ
सुरक्षा के लिहाज से टीनशेड से ढंका गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे एक बछड़ा वहां चला गया और टीनशेड सहित कुएं में जा गिरा। इसकी जानकारी होते ही मुहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान वहां पहुंचे। कुएं में पानी भरवाया गया। करीब ढाई घंटे तक पानी भरने के बाद बछड़े को रस्सी के सहारे निकाला जा सका।