{"_id":"7b30d4dfcfcf6aea4653293976e821eb","slug":"by-the-end-of-the-month-the-card-sharing-instructions-kotedaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के अंत तक कोटेदारों को कार्ड बांटने का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के अंत तक कोटेदारों को कार्ड बांटने का निर्देश
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाक बंगला के पास स्थित हनुमान मंदिर सभागार में शुक्रवार को भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद एवं बाराचंवर विकास खंड के कोटेदारों की बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तैयार कार्डों को महीने के अंत तक बांटने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मकसद हर गरीब परिवार को अनाज की गारंटी देना है। एक गांव की आबादी के 75 प्रतिशत लोग इस योजना के पात्र होंगे। इसमें अंत्योदय के सभी कार्डधारक शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिया कि बीपीएल के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले लोगों आर्थिक जनगणना के तहत चिह्नित लोग व एपीएल कार्ड धारकों का निरिक्षण करने के बाद उनका इस खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कार्ड बनाया जाए। ड्राफ्ट कार्ड निशुल्क वितरित किया जाना है। लोहिया गॉवों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
यदि लोहिया गॉव में कोई लाभ से वंचित हुआ तो कोटेदार जिम्मेदार होंगे। कार्ड की यूनिट को सही कराने के लिये फार्म भर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी व मिटटी का वितरण तेल पुराने कार्डों के आधार पर ही किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी मुक्तेश श्रीवास्तव, आपूर्ति निरिक्षक विकास कुमार, विनोद तिवारी, करामत राना आदि उपस्थित थे।