{"_id":"6082ff798ebc3e590f3cfc2d","slug":"bussiness-ghazipur-news-vns58643929","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित, किसान चिंतित
दिलदारनगर मंडी समिति परिसर में रखा गेहूं।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
दिलदारनगर। एक तरफ जहां बदलते मौसम से किसानों को गेहूं की खड़ी फसल की कटाई और मड़ाई की चिंता सता रही है वहीं तैयार गेहूं को बेचने की भी चिंता कम नहीं है। सरकार की ओर से खरीद के संबंध में भले ही तमाम जतन किए गए हों लेकिन गेहूं क्रय केंद्रों की हालत बदहाल है। कहीं पर बोरे उपलब्ध नहीं हैं तो क्रय किए गए गेहूं के भंडारण करने की जगह नहीं है। यही हाल दिलदारनगर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंतर्गत उप मंडी स्थल दिलदारनगर के गेहूं क्रय केंद्र का है। मंडी स्थल के सचिव धनंजय ने बताया कि विभाग से बोरे बहुत कम मात्रा में आए थे जो अब खत्म हो गए हैं। तौल किए गए गेहूं के उठान और भंडारण की भी व्यवस्था विभाग की तरफ से अभी तक नहीं की गई है। बोरे की अनुपलब्धता के चलते हमें अब खरीद रोकनी पड़ेगी। भंडारण की भी कोई जगह नहीं बची है। विभाग से बोरे की डिमांड की गई है और उठान और भंडारण के लिए भी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अभी तक 20 किसानों से 1545 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है जबकि केंद्र पर कुल 115 किसानों को टोकन जारी किया गया है। जगह के अभाव में किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया। किसान अपने टोकन के हिसाब से तौल के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन बोरे और जगह के अभाव में खरीद प्रभावित हो रही है। बुधवार को फतेहपुर गांव निवासी किसान हरिया देवी का 80 कुंतल और चंद्रभान का 73 कुंतल गेहूं की खरीद केंद्र पर की गई। अभी भी केंद्र पर कई किसानों के द्वारा तौल के लिए गेहूं बाहर ही खुले आसमान के नीचे रखा गया है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग बोरे उपलब्ध नहीं कराता है और उठान और भंडारण की व्यवस्था नहीं होती हैं तो गेहूं के भीगने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।