फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Burnt effigies of Gandhi

राहुल गांधी का पुतला फूंका

Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Burnt effigies of Gandhi
राहुल गांधी का पुतला फूंका
गाजीपुर। भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों  ने शनिवार को टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय के पास उनका पुतला फूंककर उनका विरोध किया। इससे पूर्व कार्यालय में हुई बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी को कभी देश से प्रेम नहीं रहा। कहा कांग्रेस राष्ट्रे को विभाजित करना चाहती है।
विज्ञापन


 महामंत्री सुमित तिवारी ने कहा कि ओछी राजनीति करने वाले राहुल गांधी, संजय निरूपम, दिग्विजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता प्रधानमंत्री की विश्व भर में छवि उभरने से बौखला गए हैं। आलम यह है कि नेता अपना मानसिक संतुलन खोकर बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


देश की जनता इन नेताओं के मन:स्थिति को समझ चुकी हैं। जनता आने वाले समय में इनके बयान का जबाब वोट से देगी। इस मौके पर रविंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष राय, गोविंद उपाध्याय, रामअवध यादव, चंद्रकांत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अमित मोहन पांडेय, संदीप चौहान, श्याम सुंदर वर्मा, राहुल, अजय राजभर, सन्नी कुमार, प्रदीप गोड़, राकेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश भारद्वाज एवं संचालन सुमित तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जखनिया संवाददाता के अनुसार भाजयुमो कार्यकर्ताओं की  बैठक शिवमंदिर परिसर में हुई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के टिप्पणी की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद वर्मा,  विनोद गुप्ता, शिवशंकर चौहान, सुनील सिंह, राहुल चौरसिया,  शैलेंद्र प्रजापति, संतोष यादव, गोविंदा गुप्ता, सुदामा यादव, अशोक आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed