{"_id":"62f156e6801a462e33419c4f","slug":"burning-copies-of-electricity-bill-by-protesting-ghazipur-news-vns6683319179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर बिजली बिल की प्रतियां जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर बिजली बिल की प्रतियां जलाई
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित बिजली बिल रद्द करो आदि सवालों को लेकर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर बिल की प्रतियां जलाई। धरना सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मोर्चे को समझौते के दौरान लिखित आश्वासन दिया था कि बिल को वापस ले लिया जाएगा लेकिन अफसोस है किसानों से वादाखिलाफी करते हुए किसानों की सलाह लिए बिना इस बिल को संसद के पटल पर विचार के लिए प्रस्तावित किया है। हमारी मांग है की प्रस्तावित बिल को तत्काल वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों को हरियाणा और पंजाब के नियमानुसार विद्युत सप्लाई करने की गारंटी की जाए। किसानों के बकाया बिजली बिल को तत्काल माफ किया जाए। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने किसानों के नलकूपों पर बिजली का मीटर लगाने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बिजली नियामक बोर्ड की इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, किसानों मजदूरों का बिल माफ करने, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने आदि की मांग की। कहा कि नौ अगस्त से भारत छोड़ो दिवस पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ नारे के साथ जमानिया और सैदपुर के गांवों में आजादी मार्च निकाला जाएगा। अंत में राष्ट्रपति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, आजाद यादव, घूरा यादव, विजय यादव, अशोक मिश्रा, रामकेर यादव, सुरेंद्र राम, योगेंद्र भारती, जानदेव ने विचार व्यक्त किया अध्यक्षता रामकेर यादव एवं संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया।