फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer on illegal construction of Mukhtar's close friend

Ghazipur News: मुख्तार के करीबी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Mon, 11 Dec 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal construction of Mukhtar's close friend
बहादुरगंज (गाजीपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 25 हजार रुपये इनाम घोषित करने के दूसरे दिन रेयाज के कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया गया। आरोप है कि अंतरप्रांतीय गैंग नंबर 191 के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी रेयाज अंसारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए पत्नी निकहत परवीन की जमीन पर बहादुरगंज स्थित मौजा अब्दुलपुर में 760 वर्ग फीट भूमि में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा लिया था। चेयरमैन रेयाज अंसारी की पत्नी और बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन की फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी लेने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले वह जमानत पर है, जबकि इस मामले में चेयरमैन रेयाज अंसारी, तत्कालीन चयन समिति के अध्यक्ष परवेज जमाल, तत्कालीन प्रबंधक नजीर अहमद एवं तत्कालीन प्रधानाचार्य जियाउल इस्लाम आरोपी हैं। इन्हें दबोचने के लिए स्थानीय पुलिस टीम के साथ एसओजी भी जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर इन सभी के मकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया था। एक दिन पहले चेयरमैन रेयाज अंसारी और उसके तीन सहयोगियों को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। ताकि पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का कहना है कि रेयाज अहमद अंसारी मुख्तार के गिरोह का सदस्य है। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा लिया था। इसे ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

चार थाने की फोर्स लेकर गए थे अधिकारी : सुबह तड़के ही जब प्रशासन की गाड़ियां और नगर पंचायत का बुलडोजर रेयाज अहमद अंसारी के जन सुनवाई कार्यालय पर पहुंचा तो लोग भौचक रह गए। अधिकारियों की गाड़ी के साथ आसपास के चार थानों की फोर्स भी थी। इसका नेतृत्व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी कर रहे थे। देखते ही देखते बुलडोजर से नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed