फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buddhist followers celebrate lamp donation festival in Baksara

बौद्ध अनुयायियों ने बकसड़ा में दीपदान उत्सव मनाया

Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers celebrate lamp donation festival in Baksara
तहसील क्षेत्र के बकसड़ा गांव में बुधवार की रात्रि बौद्ध अनुयायियों द्वारा दीपदान उत्सव मनाया गया। बौद्ध विहार बकसड़ा को मोमबत्ती व झालरों से सजाया गया। मुख्य अतिथि धम्मशरण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा प्रकाशित 84 हजार धम्मोपदेशो के प्रतीक स्वरूपों को चिरस्थाई बनाने के लिए सम्राट अशोक ने आज ही के दिन 84 हजार स्तूपों का लोकार्पण किया था। उस दिन पूरे देश में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था। तब से आज तक दीपदान उत्सव का यह पर्व बौद्ध अनुयायियों द्वारा दीपदान उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, देर रात तक चलने वाले दीपदान उत्सव में दीप जलाकर व आधुनिक झालरों से बौद्ध विहार बकसड़ा को ऐसे सजाया गया था जैसे मानो आसमान के तारे जमीन पर उतर आए हो। एक मान्यता के अनुसार ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बौद्ध अपने पिता के विशेष आग्रह पर इसी दिन पहली बार अपने घर आए थे। इनके आने की खुशी में राज्य के लोगों ने पूरे राज्य को दीप से सजाकर तीन दिनों तक उत्सव मनाया था। तब से यह परंपरा अनवरत चली आ रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय नारायण सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, अरविंद मौर्य, विंध्याचल मौर्य, राम ज्ञान कुशवाहा, सुशील मौर्य, रविंद्र मौर्य, अजीत कुशवाहा, सहित सम्राट अशोक क्लब शाखा बकसड़ा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed