फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brother-in-law going into kinship dies in an accident

रिश्तेदारी में जा रहे जीजा-साले की हादसे में मौत

Thu, 26 Aug 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law going into kinship dies in an accident
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी अमहट के पास सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद रोते बिलखत - फोटो : GHAZIPUR
बरेसर थाना क्षेत्र के सिऊरी चौराहे और तिराहीपुर के बीच बृहस्पतिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई। दोनों अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन को चिह्नित करने के साथ ही चालक की तलाश तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर (बहादीपुर) गांव निवासी विक्की राजभर (21) अपने जीजा महेशपुर कला के सिरवर गांव निवासी रामकठिन राजभर (34) के साथ बाइक से सुबह सवरूपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। सिऊरी चौराहे और तिराहीपुर के बीच बाराचवर तिराहीपुर घाट मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बरेसर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर सड़क हादसे में जीजा-साले के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। इधर परिवार के लोग थाने पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। मृतक विक्की के पिता हृदय राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर वाहन को चिन्हित करने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही वाहन को चिह्नित कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed